{"_id":"5ad7b2544f1c1bb56a8b4e2b","slug":"201524085332-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, तीन घायल
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, तीन घायल
ललितपुर।
बालाबेहट थानांतर्गत महोली गांव से ससुराल जा रहे बाइक सवारों को मंगलवार की दोपहर बालाबेहट कस्बे में चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पत्नी, जीजा और छह वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना वालाबेहट के महौली गांव निवासी लक्ष्मन सहरिया पुत्र रामा सहरिया 17 अप्रैल की दोपहर पत्नी जानकी, छह वर्षीय पुत्री सुंदरी व जीजा मथुरा निवासी राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर मध्यप्रदेश के ग्राम हासियों जा रहा था। तभी कस्बा बालावेहट के पास पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गिर गई। इस दौरान बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मन सहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मासूम सहित अन्य घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था, मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।