फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: दिनदहाड़े बाजार में महिला से टप्पेवाजी

क्राइम: दिनदहाड़े बाजार में महिला से टप्पेवाजी

Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: दिनदहाड़े बाजार में महिला से टप्पेवाजी
बाजार में दिनदहाड़े महिला से टप्पेवाजी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत शहर के व्यस्ततम बाजार में टप्पेवाजों ने महिला को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए उसके बैग से नकदी और जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने बताया कि टप्पेवाजी की घटना के संबध में कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार न्यायालय में तैनात नाजिर की पुत्री रूपाली गोस्वामी मंगलवार को कटरा बाजार सामान लेने गई हुई थीं। इसी दौरान एक टप्पेवाज ने निशाना बनाते हुए महिला के पर्स से नगदी व जेवरात पार कर दिए। जब इस बात का महिला को आभास हुआ तो वह चिल्लाने लगी। यह देख कटरा बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित महिला की कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस वापस लौट आई। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला के साथ हुई टप्पेवाजी की घटना के संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने घटना व पीड़िता की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed