{"_id":"598e13c64f1c1b316a8b476c","slug":"191502483398-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर छापामार सीज की बालू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के घर छापामार सीज की बालू
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के घर छापामार, सीज की बालू
ललितपुर।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैमरा भागनगर में प्रधान के घर पर छापामार कर जिला खनिज अधिकारी ने बालू का भंडारण पाया है। बालू के भंडारण को सीज करकर प्रधान पति को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर की गई है।
विकासखंड बार के ग्राम पंचायत सैमरा भागनगर से सजनाम नदी होकर गुजरती है। इस नदी के घाट पर लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है, इसकी शिकायतें अनेकों बार जिला प्रशासन और पुलिस से की गई है। यह बात अलग है कि इन शिकायतों पर किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी ग्राम पंचायत के ग्राम सैमरा बड़ा निवासी संतोष पुत्र नाथूराम ने डीएम को बीस रुपये के स्टांप पर शपथ-पत्र देकर ग्राम प्रधान के पति पर अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आरोप था कि प्रधान के पति द्वारा लंबे समय से सजनाम नदी से अवैध खनन किया जा रहा है और शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। वहीं, उसने शपथ पत्र रुपये शिकायती पत्र में यह भी बताया कि इससे पूर्व में जिला खनिज अधिकारी और बार थाने में इस सम्बंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तत्काल जिला खनिज अधिकारी अरविंद कुमार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसपर खनिज अधिकारी ग्राम सैमरा भागनगर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे जहां पर भारी मात्रा में बालू का भंडारण पाया। मौके पर 20 ट्रॉली से अधिक बालू स्टोर है, जिसको खनिज अधिकारी के द्वारा सीज कर दिया हैै। वहीं खनिज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मौके से मिली बालू के सम्बंध में प्रधान के पति को नोजिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।