फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   --स्वास्थ्य अफसरों ने केके नर्सिग होम का किया निरीक्षण

--स्वास्थ्य अफसरों ने केके नर्सिग होम का किया निरीक्षण

Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
--स्वास्थ्य अफसरों ने केके नर्सिग होम का किया निरीक्षण
ललितपुर। शहर के सिविल लाइन में के के जैन नर्सिंग होम के बगल में स्थित नहर में नवजात शिशु के शव की सूचना मिलने पर सीएमओ डा.प्रताप सिंह व नोडल अधिकारी डा.राजेश भारती ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सबसे पहले नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आने वाली प्रसूताओं की सूची देखी। इस दौरान भर्ती जच्चा बच्चा स्वास्थ्य पाए गए। बीते दिनों में एक प्रसूता के यहां जुड़वा बच्चे हुए थे जिन्हें कमजोर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसूता निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। जिला नोडल अधिकारी डा राजेश भारती ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि नहर में पानी चलने के कारण भ्रूण बह कर आ गया होगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि सभी नर्सिंग होम संचालकों को पत्र देकर चेतावनी दी जाएगी। जिला नोडल अधिकारी राजेश भारती ने कहा कि नर्सिंग होम का निरीक्षण व औचक निरीक्षण जारी रखा जाएगा। यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed