{"_id":"5b53915f4f1c1b44748b61db","slug":"181532203359-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान भी अनुपस्थित मिले गुरुजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान भी अनुपस्थित मिले गुरुजी
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के दौरान भी अनुपस्थित मिले गुरुजी
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी अध्यापक की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड बिरधा के गांव कोकटा के ग्रामीणों ने बीते दिनों डीएम से शिकायत की थी, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम को मामले की जांच कराने के लिए निर्देशित किया। इस पर बीएसए ने मामले की जांच विकासखंड बिरधा के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटैरिया को दी। जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। जांच में सामने आया कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं। जांच के दौरान भी वह विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए थे। इस जांच में सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई कि विद्यालय का कुछ छात्रांकन केवल 17 हैं, इसमें से निरीक्षण के दौरान केवल 05 बच्चे की उपस्थित मिले थे। जहां एक ओर जनपद के ऐसे कई विद्यालय हैं, जिनमें सैकड़ों बच्चों पर एक भी सहायक अध्यापक नहीं है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह शिक्षमित्रों पर चल रही है। वहीं, इस विद्यालय में केवल 17 बच्चों को पढ़ाने के लिए दो सहायक अध्यापक तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान दूसरे सहायक अध्यापक सुनील कुमार उपस्थित मिले थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।