फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बंदियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराए जेल प्रशासन

बंदियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराए जेल प्रशासन

Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बंदियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराए जेल प्रशासन
बंदियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराए जेल प्रशासन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जेल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह वर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया और जेल प्रशासन को बंदियों के लिए समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश बीएस पटेल के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार में जाकर व्यवस्थाएं परखीं। वह सबसे पहले कारागार में स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती बंदियों के उपचार के बारे में चिकित्साधीक्षक डा. सच्चिदानंद ने जानकारी ली। यहां कुछ गंभीर रोगों से ग्रसित बंदी भी पाए गए, जिनके संबंध में बताया गया कि पुलिस लाइन से गारद मिलने पर उनको जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जाएगा। जिस पर सचिव ने प्रभारी कारापाल सुरेश कुमार को उचित गारद व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया, जिससे उक्त बंदियों को अतिशीघ्र समुचित उपचार कराया जा सके। सचिव ने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम के मद्देनजर फेलने वाली बीमारियों के उचित रोकथाम के लिए अभी से प्रयास करें। इसके बाद उन्होंने पुरुष बैंरकों व महिला बैरक का निरीक्षण भी किया, जिसमें पुरुष बैरक में 138 व द्वितीय पुरुष बैरक में 148 बंदी पाए गए। जबकि महिला बैरक में 31 महिला बंदी निरुद्ध थी। महिला बैरक में महिला बंदियों के साथ निरीक्षण के दौरान सात बच्चे रह रहे हैं। बैरक में निरुद्ध बंदियों से उनके लिए विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने कारागार में बंदियों के लिए दी जाने वाली खानपान की व्यवस्थाएं भी परखीं और जेल प्रशासन को बंदियों के लिए उचित खान-पान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपकारापाल सरोज वर्मा, विनोद कुमार जैन, अयूब खां, आरिफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed