फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिजली कर्मचारियों ने की तीन घंटे की हड़ताल

बिजली कर्मचारियों ने की तीन घंटे की हड़ताल

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने की तीन घंटे की हड़ताल
बिजली कर्मचारियों ने की तीन घंटे की हड़ताल
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग में चार माह से मानदेय न मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को तीन घंटे की हड़ताल की और बकाया मानदेय दिलाने की मांग की।

पूरे जनपद की विद्युत व्यवस्था विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करने वाले करीब सवा सौ लाइनमैन कर्मचारियों के भरोसे हैं। यह कर्मचारी गरमी, बारिश या कड़ाके की ठंड में भी हर समय अपनी जान खतरे में डालकर विद्युत संबंधी काम करता है। कई बार तो सुरक्षा उपकरणों के अभाव में कई विद्युत संविदा लाइनमैन कर्मचारियों के साथ गंभीर हादसा तक हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। इसके बाद भी यह हर समय किसी प्रकार काम करते रहते हैं, इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा इन कर्मचारियों को समय पर इनका हक नहीं दिया जाता है, जिसके चलते इन्हें हड़ताल या कार्य बहिष्कार जैसे निर्णय लेने पड़ते हैं। पिछले कई वर्षों से इन कर्मचारियों को पांच और छह महीने में एक या दो माह का मानदेय की लॉलीपॉप थमा दी जाती है, जिससे व्यथित होकर अपना हक पाने के लिए इन्हें हड़ताल करनी पड़ती है। शनिवार को नझाई बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन पर बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत सभी लाइनमैनों ने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश कुमार ने उनकी समस्या सुनी और बताया कि उनकी डिमांड आलाधिकारियों तक भेज दी है। इस मौके पर संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की ओर से बताया कि भविष्य निधि की रसीद उपलब्ध कराई जाए, संविदा कर्मचारियों का भुगतान 10 मार्च तक कर दिया जाए, अन्यथा वह पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान छोटेलाल दुबे, अरविंद पाखरे, पुष्पेंद्र कुमार, गोलू, उजागर सिंह, रामसेवक, हरपाल, कमल सिंह, अब्दुल हक, मुफीद, देवीलाल, राम सहाय, भगवान सिंह, लखनलाल, तुलसीराम, नीरज, अलीमखान,रवीचंद्र, शाहिद खां, त्रिलोक, खेतसिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed