{"_id":"5b8eea9e867a5548376f5bcc","slug":"171536092830-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व चाय पॉलिथीन में दी तो होगी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी व चाय पॉलिथीन में दी तो होगी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई
Updated Wed, 05 Sep 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी व चाय पॉलिथीन में दी तो होगी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के तहत शासी निकाय की बैठक में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने कहा कि यदि दुकानदार सब्जी व चाय पॉलिथीन में दे रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने औषधि खाद्य प्रशासन की ओर लगाए जा रहे जागरूकता कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसमें जनपद में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। समस्त मंडी परिषद में कारोबारियों का अनुज्ञप्ति/पंजीकरण खाद्य सुरक्षा विभाग में किया जाना है। सस्ते गल्ले की दुकानों का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में जिला पूर्ति अधिकारी को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। प्राथमिक/माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री के सुरक्षा मानको के प्रति जागरुक करने के लिए कहा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रयोजन में पॉलीथीन/प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रुप से निषिद्ध किये जाने के निर्देश दिये। जो दुकानदार खाद्य पदार्थों के रखरखाव के लिए प्लास्टिक की पॉलिथीनो का प्रयोग कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, साथ ही सब्जी एवं चाय बेचने वाले दुकानदारों को पॉलीथीन का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिससे पॉलिथीन के प्रयोग को पूर्ण रुप से नियंत्रित किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।