{"_id":"5b5783364f1c1b51748b6e9a","slug":"171532461878-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: बस न रुकने पर किया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: बस न रुकने पर किया पथराव
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस न रुकने पर किया पथराव
चालक व दरोगा समेत कई सवारियां जख्मी
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भैंसाई गांव के पास झांसी जा रही बस को न रुकते देख अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इससे चालक और बस में सवार एक दरोगा समेत कई सवारियां जख्मी हो गईं। बस रुकने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी कर दी। पीड़ित चालक ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
एक निजी बस के चालक नगर के मुहल्ला घुसयाना निवासी राजू अहिरवार पुत्र दशरथ ने बताया कि मंगलवार को वह सागर से झांसी के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बस क्रमांक यूपी 93 एटी 4834 लेकर निकला था। सुबह का समय होने के कारण बस में सवारियां अधिक थीं। इसी दौरान सुबह लगभग आठ बजे हाइवे पर भैंसाई गांव के पास सड़क पर खड़े छह अज्ञात लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया। बस को खड़ी होते न देख बदमाशों ने बस पर पथराव कर दिया, इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पथराव से बस में सवार एक दरोगा व चालक सहित अन्य लोग चोटिल हो गए। बस चालक द्वारा बस न रोकने पर अज्ञात लोगों ने बस के कांच तोड़कर बस चालक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर बस में आग लगाने की धमकी देने लगे। बस में सवार अन्य सवारियों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर नाराहट थाना और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।