{"_id":"5b008c364f1c1bcf408b6821","slug":"171526762550-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
Updated Sun, 20 May 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
ललितपुर। थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम जलंदर निवासी भरत सिंह पुत्र फूलसिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर बताया कि उसकी पत्नी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्य कर रही थी। इस वर्ष नवीनीकरण के लिए प्रधानाध्यापक ने उसकी पत्नी को बताया कि आवेदन पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर और मुहर लगनी है। पीड़ित मुहर लगवाने के लिए गया तो प्रधान के पुत्र गॉली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी आ गई। तब आरोपी ने महिला के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। बाद में कुछ साथियों के साथ घर आया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की। जिस पर कार्रवाई की गई। विपक्षीगण राजीनामा करने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।