{"_id":"5b2023fe4f1c1bca228b53c5","slug":"161528833022-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कॉलेज पर लगाए मार्कशीट व डिग्री नहीं देने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी कॉलेज पर लगाए मार्कशीट व डिग्री नहीं देने के आरोप
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कॉलेज पर लगाए मार्कशीट व डिग्री नहीं देने के आरोप
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में रेलवे स्टेशन मार्ग पर कृृष्णा टॉकीज के पास चंद कमरों में संचालित होने वाला निजी कॉलेज एक बार फिर आरोपों के चलते चर्चाओं में आ गया है। इस निजी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें छात्राओं ने इस निजी कॉलेज के सीईओ पर मार्कशीट व डिग्री नहीं देने और बदले में 25 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। डीएम मानवेंद्र सिंह को सौंपे इस शिकायती पत्र में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में इस निजी कॉलेज में प्रवेश लिया था, जिसके बदले में उन्होंने तीन वर्ष की कुल फीस 60 हजार रुपये और 18 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा की थी। लेकिन कॉलेज के द्वारा किसी भी बच्चों को फीस जमा की रशीद नहीं दी गई थी। आरोप है कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी कॉलेज द्वारा उनकी मार्कशीट नहीं दी जा रही है। अब छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विगत 11 जून को वह कॉलेज में अपनी मार्कशीट व डिग्री मांगने गई तो वहां सीईओ ने उसके साथ अभद्रता कर दी और कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात कही। जब छात्राएं उनके सामने गिड़गिड़ाई तो उन्होंने मार्कशीट के बदले में 25 हजार रुपये की मांग भी की है। पीड़ित छात्राओं ने डीएम से कॉलेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मार्कशीट व डिग्री दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर छात्रा वंदना गुप्ता व अंजली दुबे के हस्ताक्षर अंकित हैं।