Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसान के रुपए हड़पने पर गल्ला व्यापारी पर मुकदमा

किसान के रुपए हड़पने पर गल्ला व्यापारी पर मुकदमा

Sun, 16 Jun 2019 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
किसान के रुपए हड़पने पर गल्ला व्यापारी पर मुकदमा
किसान के रुपये हड़पने पर गल्ला व्यापारी पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी एक किसान के गेहूं बेचने पर रुपये हड़पने और घर में घुसकर मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक गल्ला व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम रजवारा निवासी भज्जू उर्फ देशपत पुत्र हरिसिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी गेहूं की उपज मोहल्ला अजीतापुरा निवासी अंसार अली के ट्रैक्टर से नवीन गल्ला मंडी में सिसौदिया ब्रदर्स की दुकान पर 1400 रुपये प्रति क्विटल की दर से 70 हजार रुपये में बेची थी। व्यापारी ने उसे 70 हजार रुपये का चेक दिया था। जब चेक भुगतान नहीं मिला तो व्यापारी ने भुगतान करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि जब वह अपने घर पर था तो हरनाम सिंह उसके घर में घुस आया और उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत वापस लेने के लिए दबाब बनाने लगा और शिकायत वापस नहीं लेने पर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने उक्त मामले में जब कोई कार्रवाई नहीं की तो उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर गल्ला व्यापारी हरनाम सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed