फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ट्रेन में बंदूकधारियों को पकड़ कर किया शांति भंग में चालान

ट्रेन में बंदूकधारियों को पकड़ कर किया शांति भंग में चालान

Tue, 11 Jun 2019 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बंदूकधारियों को पकड़ कर किया शांति भंग में चालान
ट्रेन में दो बंदूकधारी पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार की रात दादर से अमृतसर जा रही पठानकोट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार दो बंदूकधारियों को संदिग्ध समझ कर यात्रियों ने जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पुलिस ने बंदूकधारी व उसके साथी को पकड़कर दोनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर किसी यात्री ने सूचना देकर बताया कि दादर- अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस के कोच एस 2 में दो युवक विदिशा रेलवे स्टेशन से सवार हुए हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रहीं है। एक युवक के पास ऑटोमेटिक हथियार है। सूचना जीआरपी उप निरीक्षक प्रकाश पांडे, उपनिरीक्षक शफाकत खान, कांस्टेबिल सतेंद्र प्रताप, शिवप्रसाद प्लेटफार्म दो पर पहुंचे और ट्रेन रुकते ही युवकों को तलाशा। ट्रेन चलने पर चैन पुलिंग कर दोनों युवकों को जीआरपी ने पकड़ लिया और ट्रेन से नीचे उतार लिया। जांच करने पर उनके पास शस्त्र का लाइसेंस मिला। उन्होंने अपना नाम व पता जिला भिंड मध्य प्रसाद निवासी प्रदीप शर्मा व दूसरे ने भिंड निवासी राहुल सिंह बताया। साथ ही बताया कि आचार संहिता के चलते अपने शस्त्र केे विदिशा थाना में जमा कर दिए थे। अब लेकर अपने घर भिंड जा रहे थे। उपनिरीक्षक जीआरपी प्रकाश पांडे ने बताया कि पकड़े दोनो युवकों के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed