फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जमीनी विवाद में महिला की हत्या, पति घायल

जमीनी विवाद में महिला की हत्या, पति घायल

Tue, 28 May 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में महिला की हत्या, पति घायल
जमीन के विवाद में महिला की हत्या, पति घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैरोनखुर्द में जमीन के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला करके एक महिला की हत्या कर दी तथा उसका पति घायल है। विवाद उस समय हुआ जब महिला व उसका पति अपने निर्माणाधीन मकान की छत डलने से पहले ढूला (मिट्टी की छत) डालने के लिए खेत से मिट्टी खोद रहे थे , इसी दौरान आधा दर्जन विपक्षियों ने हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग व थानाध्यक्ष जखौरा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

सोमवार की सुबह ग्राम सैरोनखुर्द निवासी गुड्डी (36) अपने पति उजागर सिंह यादव के साथ मकान की छत डालने से पहले कच्चा ढूला बनाने के लिए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर एक गड्ढे से मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष आए और गालियां देने लगे, इसके बाद चार-पांच अन्य लोग आए और पहले गड्ढे में मिट्टी खोद रहे उजागर सिंह पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया, फिर उसकी पत्नी गुड्डी जो गड्ढे में ही थी, उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों पति-पत्नी लहूलुहान हो गए। उनके चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे लोग दौड़कर आए और गांव में जानकारी दी, जिससे अन्य परिजन पहुंच गए। यह देखकर सभी आरोपी मौके से भाग गए। मृृतका के देवर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से 10 वर्ष पहले रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था, तब से उनसे बातचीत बंद थी। अचानक उनके भाई और भाभी पर हमला कर दिया, जिसमें भाभी गुड्डी की मौके पर मौत हो गई। उसने एक होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी तालबेहट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed