{"_id":"5cec4500bdec22071c2e0780","slug":"155898808015-lalitpur-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से भवन स्वामी के पुत्र व मिस्त्री मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से भवन स्वामी के पुत्र व मिस्त्री मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, भवन मालिक के बेटे और मिस्त्री की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारीबाग में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान का छज्जा गिरने से भवन स्वामी के पुत्र और राजमिस्त्री (कारीगर) की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, कोतवाल और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला पिसनारी बाग में सरसधाम आश्रम के पहले सामने वाली गली में ग्राम घिसौली निवासी कमल सिंह पुत्र बुद्ध सिंह यादव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहे हैं। आवास के पीछे सटकर निकले नाले की ओर पांच फिट चौड़ा छज्जा बनाया गया था। सोमवार को इसी छज्जे पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे छज्जा को सहारे देने के लिए बनाई गई बीम का सरिया अचानक टूट गई और छज्जे पर काम कर रहा ग्राम घिसौली निवासी राजमिस्त्री बहादुर उर्फ पप्पू (40) पुत्र छतुआ और छज्जे पर मौजूद भवन स्वामी का पुत्र सोबरन (20) नाले के अंदर मलबे में दब गए। सोबरन मिस्त्री को ईंट दे रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने किसी प्रकार नाले में गिरे छज्जे की सरियों को ग्लैंडर से काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, लेखपाल सूरज श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान छज्जा गिरने से हादसा हुआ है। नाले पर अवैध निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी से बात की जाएगी।