फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीच सड़क पर आधा घंटा तक चलती रही गुंडागर्दी

बीच सड़क पर आधा घंटा तक चलती रही गुंडागर्दी

Tue, 21 May 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर आधा घंटा तक चलती रही गुंडागर्दी
बीच सड़क पर गुंडई, युवकों ने काटा बवाल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार आजाद चौक स्थित बीच सड़क पर आधा दर्जन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की और जमकर बवाल काटा। इससे रास्ता रुक गया और लोग तमाशबीन होकर खड़े रहे। सूचना पर पुलिस युवकों को पकड़कर कोतवाली लाई।

मुख्य बाजार में आजाद चौक स्थित स्टेट बैंक के पास आधा दर्जन युवकों का दूसरे युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन युवकों में से एक युवक ने तमंचा लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास भी किया। इससे आसपास के लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले में आजाद चौक स्टेट बैंक के पास निवासी राजाबेटी पत्नी राकेश वाल्मीकि ने थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र प्रिंस और पृथ्वी पास की दुकान से घर का सामान ले रहे थे। तभी आजाद चौक, नदीपुरा और तालाबपुरा के छह युवक आए और उसके पुत्रों को लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। मारपीट के दौरान वह लोग पुत्रों के गले से सोने की जंजीर खींचकर ले गए। जानकारी होने पर जब वह पहुंची तो एक युवक तमंचा लहराते हुए देख लेने की धमकी देते हुए भाग गया। मौके से मैंने थाने में सूचना दी, जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अवैध तमंचा कब्जा में कर थाने ले आई। महिला ने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। तमंचा लहराने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed