फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कोर्ट के आदेश पर दो माह पहले हुई लूट का मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर दो माह पहले हुई लूट का मुकदमा दर्ज

Tue, 21 May 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दो माह पहले हुई लूट का मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर लूट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में दो माह पूर्व एक मकान में सामान की तोड़फोड़ कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा गुरुद्वारा के पास निवासी हर्ष कुमारी पत्नी हसरत सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि दो माह पूर्व तीन मार्च को मुहल्ला के केशव समेत छह लोग उसके मकान में आ गए और पुत्रों के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ कर दी और ताला तोड़कर बीस हजार रुपये व सोने का मंगलसूत्र लूट कर ले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वन अधिनियम के तहत मुकदमा
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गंगचारी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशन राजपूत समेत पांच लोग गौआश्रय स्थल के पास से महुआ का पेड़ काट कर ले गए। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed