फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो दिन से लापता बालक का शव कुएं में उतराता मिला

दो दिन से लापता बालक का शव कुएं में उतराता मिला

Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता बालक का शव कुएं में उतराता मिला
दो दिन से लापता बालक का शव कुएं में मिला
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां में दो दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर कुएं में मिला। लापता होने से पहले मृतक का अपने साथी से विवाद हुआ था। पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं।

ग्राम कचनौंदाकलां निवासी देवेंद्र (12) पुत्र मोहन चरवाहा का काम करता है। बुधवार को सुबह वह रोज की तरह खेतों में भैंसें चराने के लिए गया हुआ था। शाम को उसकी भैंसें तो वापस लौट आईं, लेकिन वह नहीं लौटा। कुछ देर तक तो परिजनों ने उसका इंतजार किया, लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश शुरू की। इस पर गांव में खेत पर काम रहे अन्य बुजुर्ग चरवाहे ने उसके पिता को बताया कि देवेंद्र का गांव के ही दूसरे चरवाहे साथी से विवाद हुआ था, जिस पर उसने उसके साथ मारपीट की थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पुत्र का कहीं पता नहीं चल सका। इस पर उसने थाना बानपुर पुलिस को पुत्र की गुमशुदगी की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह उसकी मां अपने पुत्र को तलाशते हुए खेतों में कुएं के पास पहुंची और कुएं में झांककर देखा तो उसके पुत्र का शव उतराता दिखा, जिससे वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण व परिजन पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पिता मोहन ने बताया कि उसके पुत्र के चेहरे पर तीन जगह चोटों के निशान हैं, जो किसी पत्थर से मारने के प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed