फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 03 Jan 2019 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ला निवासी पीड़िता ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व छेड़खानी करने के आरोप को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2014 में हुई। इसमें क्षमता के अनुसार उपहार व नकदी दी थी। लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। 31 दिसंबर को पीड़िता को पति, सास व ससुर ने मारपीट की, और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने अपने मायके भाई को दी। जिस पर भाई ने आकर डायल 100 को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला को छुड़ाया। 31 दिसंबर की रात में पीड़िता अपनी भाभी के साथ थी। इसी दौरान रात्रि में लगभग एक बजे ससुर अपने तीन साथियों के साथ आया और बंधक बनाकर ले गया। जिस पर एक कमरे में बंधक बनाया और छेड़खानी की। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने व जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है। अन्यथा पांच जनवरी को पीड़िता घंटाघर पर धरना प्रदर्शन करने का मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed