फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले में चल रहा नकली गुटखे का गोरखधंधा

जिले में चल रहा नकली गुटखे का गोरखधंधा

Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिले में चल रहा नकली गुटखे का गोरखधंधा

विज्ञापन
जिले में चल रहा नकली गुटके का गोरखधंधा
ललितपुर। जिला में नकली गुटका मंगाने का गोरखधंधा जोरों पर है। सुप्रीमकोर्ट द्वारा प्रतिबंधित जरदा युक्त गुटका खुले आम बाजारों में प्रशासन की आंखों की धूल झोंककर बेचा जा रहा है और आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिले में टैक्स बचाने के चक्कर में चोरी छिपे बिना प्रपत्र या एक ही प्रपत्र पर कई बार गुटका माल मंगाने का कारोबार भी खूब चल रहा है। जिससे शासन को हर माह करोड़ों रुपये की टैक्स की चपत भी लग रही है।
जनपद में एक दर्जन से अधिक प्रकार की कंपनी के जर्दा मिक्स गुटका और पान मसाला बिक रहा है। जिले में अधिकांशत: गुटका झांसी, मऊरानीपुर व कानपुर से मंगाया जाता है। जबकि कई कंपनियों के गुटका मध्य प्रदेश के शहरों से भी मंगाए जाते हैं। जिले में वर्तमान में प्रतिष्ठित कंपनियों के पान मसाला बेचे जा रहे हैं। हालांकि इन सभी पान मसाला पाउच के साथ तंबाकू के अलग पाउच भी दिया जा रहा है, जो आम लोग खुलेआम पान मसाला के साथ तंबाकू मिक्स कर खा रहे हैं। जनपद में नकली गुटका का भी खूब गोरखधंधा चल रहा है, जिसे प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। यहां तक कि कई प्रकार की कंपनियों के गुटका पाउच पर गाइडलाइन के अनुसार भी इंस्ट्रक्शन या ब्रांड के बारे में सही जानकारी नहीं छपी है। उक्त प्रकार के गुटका पाउचों पर स्वादिष्ट सुपारी लिखकर जरदायुक्त गुटका बेचा जा रहा है, जो आम लोगों के साथ प्रशासन को भी भ्रमित करता हुआ स्पष्ट प्रतीत होता है। इस प्रकार के गुटका से लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। जनपद में बंशी पानमसाला के रूप में नकली गुटखा खुले आम बेचा जा रहा है, जिसे खाद्य विभाग के अधिकारी भी गलत तरीके से बेचना स्वीकार कर रहे हैं। इसी प्रकार जनपद में कई और कंपनियों के नकली गुटका दुकानों पर खुले आम बिकते देखे जा सकते हैं, लेकिन इस प्रकार के नकली गुटखों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से गुटखा कंपनियों के हौसले बुलंद हैं और शासन प्रशासन की आंखों की धूल झोककर अपना गोरखधंधा चमकाने में लगे हैं।
विज्ञापन


शिकायतों पर ही सक्रिय होते विभाग
जिला में अवैध रूप से गुटका माल मंगाने का बड़े स्तर पर कारोबार चल रहा है। टैक्स बचाने के चक्कर में बिना प्रपत्रों के या फिर एक ही प्रपत्र पर कई बार गुटका मंगाने का खेल चल रहा है। ऐसा ही प्रकरण विगत डेढ़ सप्ताह पूर्व सामने आया था, जब एक शिकायत के आधार पर वाणिज्यकर सचल दल की टीम द्वारा मध्य प्रदेश से बिना प्रपत्र के एक ट्रक गुुटका पकड़ा था। जबकि वाणिज्यकर विभाग के सचल दल का कार्यालय मसौरा बैरियर पर ही है और इसी रास्ते से हर रोज ट्रकों में लदा गुटखा माल जनपद में लाया जाता है, इसके बाद भी जिले में अवैध रुप से गुटका लाने का कारोबार खुले आम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है-
बंशी गुटका के बारे में शिकायतें मिली हैं और विभाग द्वारा इस गुटका कंपनी के स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed