फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत

खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत

Tue, 19 Mar 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत
खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में खेतों में सिंचाई कर रहे एक किसान की मोटर में आ रहे करंट लगने से मौत हो गई। सिंचाई से लिए बिजली के बोर्ड के पास मिट्टी गीली होने से करंट आ गया और बोर्ड को छूते ही उसे झटका लगा, जिससे वह अचेत हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। सोमवार को ग्राम खितवांस निवासी गनपत (55) पुत्र बलू बुनकर खेत में बोई गई गेहूं की फसल के लिए सबमर्सिबल पंप से सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान वहां लगे पंप के बिजली के बोर्ड के पास मिट्टी में ज्यादा पानी फैलने से बोर्ड में करंट आ गया। शाम करीब साढ़े चार बजे जब सिंचाई करता हुआ किसान बोर्ड के पास पहुंचा तो उसे जोरदार करंट लग गया, जिससे वह तेज आवाज के साथ वहीं गिर पड़ा और अचेत हो गया। खेत में मौजूद ग्रामीण ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिस पर वह तत्काल दौड़े और अचेत अवस्था में किसान को उठाकर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। मृतक के पुत्र जयदेव ने बताया कि उसके पिता सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय में अध्यापन का कार्य भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed