फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: कानून व्यवस्था के लिए व्यापारियों से किया एसपी ने संवाद

क्राइम: कानून व्यवस्था के लिए व्यापारियों से किया एसपी ने संवाद

Tue, 11 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: कानून व्यवस्था के लिए व्यापारियों से किया एसपी ने संवाद
कानून व्यवस्था के लिए व्यापारियों से संवाद
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मांगे सुझाव, की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को एसपी कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से महत्वपूर्ण सुझाव मांगे और कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
मालूम हो कि एसपी कैप्टन मिर्जा मंजर बेग द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने के उद्देश्य से मैराथन बैठकें की जा रही हैं। रविवार को जहां पुलिस अधीक्षक ने प्रधान व पार्षद, चौकीदारों, थाने के सेकेंड अफसर व चौकी इंचार्जों और पैरोकार व अन्य कर्मचारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जहां मूलभूत सुझाव मांगे, वहीं अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के द्वितीय अधिकारियों तथा थानों में तैनात मुहर्रिर के साथ बैठक की। इसमें थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
विज्ञापन

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, पेट्रोल पंप मालिकों, सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुझाव मांगे। इस पर व्यापारियों ने प्रमुख स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने व बाजारों में हो रही टप्पेबाजी व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पिकेट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों के साथ घटित होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करवाए जाने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए और घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। इसमें पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को बताया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। इससे घटना के घटित होने पर अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही व्यापारियों से पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में चर्चा की और और व्यापारियों से मिले सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी सोशल मीडिया सेल मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की समस्याएं जानने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देेश्य से समाज के प्रतिष्ठित लोगों और जनप्रतिनिधियों से बैठकें की जा रही हैं। ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके और पुलिस के साथ बनी आम लोगों की दूरियों को समाप्त किया जा सके। इसके साथ ही बैठकों को समय-समय पर किया जाता रहेगा।
कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed