फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   साइकिल मांगकर ले गए, वापस मांगी तो कर दी मारपीट

साइकिल मांगकर ले गए, वापस मांगी तो कर दी मारपीट

Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
साइकिल मांगकर ले गए, वापस मांगी तो कर दी मारपीट
साइकिल मांगकर ले गए, वापस मांगी तो कर दी मारपीट
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत 20 मई को गांव के ही दो लोग उसकी साइकिल मांगकर ले गए थे, लेकिन साइकिल वापस मांगी तो मारपीट कर दी और अब उसको तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम देवगढ़ निवासी कल्ला पुत्र रत्तूू सहरिया ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 मई को उसकी साइकिल गांव के ही दो लोग यह कहकर ले गए थे कि वह पास के गांव जा रहे हैं। दो घंटे बाद लौटकर आ जाएंगे और साइकिल दे देंगे। दूसरे दिन जब वह उक्त लोगों के पास अपनी साइकिल मांगने गया तो उन्होंने उसकी साइकिल तो नहीं दी, गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाना जाखलौन में की थी। इससे वह लोग अब उससे रंजिश मानने लगे और आठ अगस्त को शाम करीब सात बजे वे लोग उसके घर घुस आए और उसे गालियां देते हुए कहने लगे कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने उनसे 15 हजार रुपये ले लिए है, अब वह 15 हजार उससे वसूलेंगे और उसकी लात घूसों के साथ मारपीट कर दी। चिल्लाने पर उसके परिजन आ गए व मुहल्ले वाले आ गए और बीच बचाव किया। जिस पर वह उसे धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से उसकी जानमाल की सुरक्षा किए जाने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed