{"_id":"5c40db3fbdec2273a2562501","slug":"121547754303-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत कपासी गांव में खेत पर लकड़ी लेने गई महिला की पत्थर से सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी। महिला का शव गांव के पास स्थित नाले में रक्तरंजित अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, महिला का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की संभावना भी जताई है।
कपासी गांव निवासी रामरती (35) पत्नी कमलेश अहिरवार बुधवार की सुबह खेतों से लकड़ी बीनने के लिए गई हुई थी। देर शाम तक जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान शाम को खेतों के पास से निकल रहे ग्रामीणों ने नाले में महिला का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के आदेश दिए है। पुलिस ने मृतका के भतीजे सचिन पुत्र जुगन अहिरवार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पति दिव्यांग है, उसके दो पुत्र है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव से करीब 15-20 मीटर दूर पड़े एक पत्थर पर लगे खून के निशानों से प्रतीत होता है कि हत्यारों से चंगुल से छूटकर भाग रही महिला के सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं, महिला के सीने पर भी एक बड़ा पत्थर रखा हुआ था, और पास में भी एक पत्थर पड़ा हुआ था, जिसपर खून के धब्बे लगे हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि पत्थर से कुचलकर ही महिला की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
जाखलौन थानाक्षेत्र में महिला के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस व स्वाट टीम सहित तीन टीमों को लगाया गया है। टीमों को हर पहलू की जांच करते हुए शीघ्र ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक