{"_id":"5b7c785e42c7924639036d43","slug":"121534883934-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी देने का आरोप 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी देने का आरोप 2
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला जुगपुरा निवासी मुहल्लेवासियों ने पुलिस पर मारपीट करने व फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने के आरोप को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 20 अगस्त को दोपहर को अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान नेहरू नगर चौकी की पुलिस ने आकर जुआ खेलने के स्थान के बारे में पूछा। जिस पर मैने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। इससे क्रोधित होकर गालीगलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। चिल्लाने पर मेरा पुत्र आया, जिसने घटना देखी। पुलिस ने जाते हुए जुआ खेलने वालों के नाम बताने के लिए कहते चले गए। अन्यथा मुझे व परिजनों को फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर बल्चे, प्रेमसिंह, किसनलाल, राकेश, राजे, डब्बू, रामलखन, हरीप्रसाद, राजकुमार, रामचरन, रामप्रसाद के हस्ताक्षर बने हैं।