{"_id":"5cd5cb70bdec22077b457d92","slug":"11557515120-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक मृतक के परिजनों ने की कूलर संचालक पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिक मृतक के परिजनों ने की कूलर संचालक पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने दोषी पर की कार्रवाई की मांग
ललितपुर। तीन दिन पहले एक कूलर के गोदाम में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को प्रार्थनापत्र देकर कूलर की दुकान के संचालक समेत तीन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उसके भाई से बिना प्रशिक्षण के बिजली का काम कराया जा रहा था।
थाना कोतवाली अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे स्थित मान्यवर कांशीराम कॉलोनी निवासी नौशाद खां ने प्रभारी कोतवाली को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके छोटे भाई राजा उर्फ कंचू को आठ मई को एक कूलर की दुकान का संचालक एवं कॉलोनी के दो लोग कूलर के गोदाम पर मजदूरी व घास भरवाने के लिए ले गए। जहां उसके भाई से बिजली का काम कराया गया, जबकि वह वह बिजली का काम करना नहीं जानता था। एक घंटे बाद सूचना मिली कि भाई को करंट लग गया। जब वह गया तो भाई सरकारी अस्पताल में मृत अवस्था में मिला। पीड़ित ने कूलर दुकान संचालक समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।