फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीआरपी ने पकड़े टीकमगढ़ में गोलीकांड कर भागे दो आरोपी

जीआरपी ने पकड़े टीकमगढ़ में गोलीकांड कर भागे दो आरोपी

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़े टीकमगढ़ में गोलीकांड कर भागे दो आरोपी
जीआरपी ने पकड़े टीकमगढ़ में गोलीकांड कर भागे दो आरोपी
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर लूट व हत्या के भी कई मामले हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लूट करने के बाद गोलीबारी कर भागे दो आरोपियों को जीआरपी, ललितपुर ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को गैैर प्रांतों में कई लूट व हत्या के मामले भी दर्ज हैं। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी की चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे थे। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास दो युवक पुलिस बल देखकर भागने लगे। जिस पर दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम जिला छतरपुर अंतर्गत थाना सिटी के मुहल्ला पहली बरिया शुक्लाना निवासी जान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मुख्तार बताया। दूसरे ने अपना नाम जिला छतरपुर के थाना सिविल लाइन अंतर्गत जिला जेल के सामने नारायण बाग निवासी वसीम खान उर्फ बंटा पुत्र हबीब खां बताया। जामा तलाशी करने पर जान मोहम्मद के पास से एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस के और दूसरे आरोपी वसीम खान के कब्जे से एक छुरी बरामद की गई। जीआरपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट, 4/25 आर्म्स एक्ट एवं एमवी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी करने पर उक्त दोनों आरोपियों का लंबा इतिहास भी सामने आया, जिसकी और भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के खिलाफ टीकमगढ़ में लूट, जानलेवा हमला करने, अवैध तमंचा रखने में आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने के दौरान थानाध्यक्ष के साथ एसआई प्रकाश पांडेय, हरीराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed