{"_id":"5b2023fa4f1c1bda6e8b7b26","slug":"101528833018-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत तार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम सुरउवा निवासी गोदन सिंह पुत्र कोमल सिंह ने विद्युत तार गिरने से हुए नुकसान दिलाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पांच जून को पीड़ित अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग दो बजे मकान के ऊपर से निकली विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे घर में रखे पाईप, लकड़ी व पेड़ पौधों में आग लग गई। इसकी सूचना फोन पर विद्युत विभाग को दी और लाइट को बंद कराया। तार के गिरने से लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना दूसरी बार हुई है। इसकी शिकायत कर्मचारियों को दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने जांचकर नुकसान की भरपाई करने व विद्युत तारों को अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है।