{"_id":"59ceaf084f1c1b9e538b4ebb","slug":"101506717448-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों ने ऑटो चालक को पीटा व ऑटो लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों ने ऑटो चालक को पीटा व ऑटो लेकर भागे
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोरों ने चालक को पीटा और ऑटो लेकर भागे
ललितपुर। बीती रात नईबस्ती चौकी क्षेत्र में सूदखोरों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और उसकी ऑटो लेकर भाग गए। पीड़ित ने स्थानीय चौकी व कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक तक इसकी शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित कार्रवाई की मांग के लिए पुलिस के पास भटक रहा है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला लेड़ियापुरा निवासी लक्ष्मन पुत्र पूरन कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि विगत 28 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी ऑटो क्रमांक यूपी 94 टी-3467 से स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी बीच लिटिल फ्लावर स्कूल के पास दो युवकों ने उसको रोक लिया और उससे 10 हजार रुपए की मांग करने लगे। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि उसने उक्त लोगों से पूर्व में 10 हजार रुपए लिए थे, जो पीड़ित वापस कर चुका है और बदले में पांच हजार रुपए ब्याज भी दे चुका है। इसके बाद भी उक्त सूदखोर युवकों द्वारा उससे अवैध तरीके से लगातार रुपयों की मांग की जा रही है। घटना के दौरान जब पीड़ित ने रुपए देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब आसपास मौजूद लोगों ने बचाव किया तो आरोपी शराब पीने के लिए उसकी जेब में रखे 360 रुपए और उसकी ऑटो छीनकर जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली अपनी शिकायत करने के लिए पहुंचा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई, इससे बाद पीड़ित नई बस्ती चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज से कार्रवाई की मांग करने लगा। पीड़ित को वहां से भी भगा दिया गया और वापस कोतवाली जाने को कहा। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा थी, लेकिन उसको पुलिस ने दुत्कार कर भगा दिया। यहीं नहीं पीड़ित देर शाम को पुलिस अधीक्षक के पास कैंप कार्यालय पहुंच गया है, जहां पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना को दो दिन बीत गए है और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।