फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crime will be control from high secuirity jail Jaikey

हाई सिक्योरिटी जेल से अपराध होंगे कम:जैकी

Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crime will be control from high secuirity jail Jaikey
ारागार व लोक सेवा प्रबंधन विभाग राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ललितपुर में हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण होने से अपराधों में कमी आएगी। वहीं, जेलों की निगरानी वीडियो के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त बंदियों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छह माह के अंदर जेलों की सुरक्षा के मद्देनजर कई काम हुए। लखनऊ मुख्यालय से 62 जिलों की जेलों की निगरानी वीडियो वाल के माध्यम से प्रतिदिन की जा रही है। इसकी वीडियोग्राफी सुरक्षित रखी जाती है। जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो बहुसंख्यक जेलों में रोटी की मशीन, पकाने की मशीन, आटा गूंथने की मशीन एवं किचेन सेमी मॉड्यूलर बनाई गई हैं। जेल में बंद बंदियों को मनोरंजन के लिए बैरिक में टीवी लगाई गई हैं। बंदियों को जो अधिकार हैं, उन्हें मिलने चाहिए। जेल में मोबाइल पाए जाने पर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे ही एक मामले में दो सिपाहियों को बर्खास्त किया गया है। जांच के उपरांत जेल अधीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। सीएए के हो रहे विरोध के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में विपक्ष बिखरा दिखाई दे रहा है। अल्पसंख्यकों में भय पैदा किया जा रहा है। यदि दस्तावेज अधूरे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कहा जा रहा है तो इसमें गलत क्या है? किसी को देश से बाहर थोड़ी निकाला जा रहा है। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की संख्या निरंतर कम हो रही है। भारत में यदि कोई रह रहा है और उसे सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, ऐसे लोगों को भारत सरकार नागरिकता देकर सुविधाएं मुहैया करा रही है। अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजना पहुंचने के जवाब में उन्होंने कहा कि बेसलाइन सर्वे के अनुसार, लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का निर्माण शामिल है। तमाम लोगों को इन योजनाओं से लाभ पहुंचा है। हम सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार सुधार की कार्रवाई चल रही है। भ्रष्टाचार निचले स्तर पर बढ़ने के जवाब में उन्होंने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है। इसे रोकने के लिए कार्रवाईयां हो रही हैं। इस मौके पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पटेल, विधानसभा अध्यक्ष महरौनी संतोष पटेल, शिवम, प्रिंस उपस्थित रहे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद अनुराग जैन शैलू, ब्लाक प्रमुख जयराम निरंजन, अशोक रावत, रमाकांत तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed