फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime report darz

चोरी के मामले में महिला समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime report darz
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी स्थित एक मैरिज रिसॉर्ट मेें दुल्हन के बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की राजघाट पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम गेदौरा निवासी सीताराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दो माह पहले पांच जून को उसकी नातिन की शादी संस्कृति मैरिज रिसॉर्ट पिसनारी बाग में हुई थी। रिसॉर्ट के कमरे के अंदर बैग में शादी के लिए एक लाख रुपये नकद, डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र एवं एक तोला कानों के लटकन रखे हुए थे, जो रात्रि में करीब आठ से नौ बजे के बीच चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

उसके गांव की महिला शशिवंदा एवं उसका पति सोनू भी शादी में शामिल हुए थे। आरोप है कि उसे उन दोनों पर पूरा शक है कि चोरी गया रुपया व जेवरात उन दोनों के द्वारा की गई है। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed