फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman accused of sexual assault and rape in lalitpur

Lalitpur: गांव के ही शख्स ने महिला से की दरिंदगी, पीड़िता ने दो माह से यौन शोषण और दुष्कर्म का लगाया आरोप

Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

ललितपुर जिले की महरौनी कोतवाली इलाके में एक महिला ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman accused of sexual assault and rape in lalitpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ललितपुर की कोतवाली महरौनी अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने एवं दो माह से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति हरियाणा के एक शहर में मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन


गांव का ही एक व्यक्ति बीते दो माह से उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। एक दिन वह दुष्कर्म करने में सफल भी हो गया और शिकायत करने पर उसके पति एवं उसके परिजनों की हत्या की धमकी दी। जिससे वह भयभीत रही। वह लगातार उसका यौन शोषण कर रहा है। बीते 12 जुलाई को रात में उसके ससुर घर के पीछे बाड़े में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घर के अन्य परिवारजन रिश्तेदारी में गए थे, तो उक्त व्यक्ति उसके घर आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर ससुर ने उसे रोका, तो वह धमकी देते हुए चला गया। जब उसका पति आया तो उसने सारी घटना बताई।


वह अपने पति के साथ 22 जुलाई को महरौनी थाने में शिकायत करने गई। उसने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर पुलिस ने उस व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। अब वह उसे फिर धमका रहा है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed