फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime

ग्रामीण ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 01 Jun 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी खुर्द, हाल भरतपुरा निवासी एक ग्रामीण ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी खुर्द, हाल भरतपुरा निवासी कैलाश सहरिया (38) पुत्र चिपला बीते 10 वर्ष पहले शादी के बाद से ही अपनी ससुराल गांव भरतपुरा रहकर मजदूरी करता था। सोमवार रात में वह शराब पीकर घर आया और खाना खाने के कुछ ही देर बाद वह गांव में चला गया। इसके बाद फिर घर लौटा, तो घर में पत्नी से शराब पीने को लेकर बहस हुई। फिर वह अपने कमरे में चला गया। अगले दिन सुबह उसके ससुर रामदास ने उसे जगाने के लिए कमरे के दरवाजे खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर ससुर ने अन्य परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दरवाजे तोड़ दिए और अंदर जाकर देखा तो छत के कुंदे पर तौलिया के सहारे कैलाश का शव लटक रहा था। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर रामदास ने बताया कि उसका दामाद अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी शराब पीकर देर रात को घर आया था। सुबह उसका शव कमरे में तौलिया के फंदे पर लटका मिला। उसकी बेटी ने शराब नहीं पीकर आने को कहा था, फिर वह कमरे में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed