फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cricket: Final match between Sports Stadium and Lalitpur Academy today

क्रिकेट: स्पोर्ट स्टेडियम और ललितपुर एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला आज

Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Final match between Sports Stadium and Lalitpur Academy today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में सोमवार को क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच खेले गए। मंगलवार को स्टेडियम और ललितपुर एकेडमी के बीच सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में निशी क्रिकेट एकेडमी बनाम राज क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया, जिसमें राज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों लक्ष्य रखा, जिसमें सर्वाधिक 31 रन गिन्नी ने बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में निशी क्रिकेट एकेडमी लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 119 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें आदित्य ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। अंततः राज क्रिकेट क्लब टीम विजयी रही। प्रथम सेमीफाइनल प्रतियोगिता स्पोर्ट स्टेडियम ललितपुर बनाम इंडियन क्रिकेट क्लब के मध्य हुई, जिसमें स्पोर्ट स्टेडियम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए इंडियन क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 90 रनों पर सिमट गई। स्पोर्ट स्टेडियम ललितपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय सेमीफाइनल ललितपुर एकेडमी बनाम राज क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें ललितपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों का लक्ष्य रखा गया। जवाबी बल्लेबाजी में राज क्रिकेट क्लब की टीम 95 रन ही बना सकी और ललितपुर एकेडमी ने फाइनल में जगह पक्की की। निर्णायकों में अजरुद्दीन, अंकित पटेल, आयुष नामदेव, दया पाल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शत्रुघ्न यादव, ब्रज बिहारी मिश्रा, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed