फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   craft mela cancelled

प्रशासन ने की मेला की अनुमति निरस्त

Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
craft mela cancelled
shops.jpg - फोटो : shops.jpg
ललितपुर। कोविड 19 गाइडलाइन का अमल शहर में दिखाई देने लगा है। उर्स के बाद अब हथकरघा मेला के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। जिला प्रशासन ने 27 मार्च तक दी गई मेला की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और क्षेत्राधिकारी सदर ने 23 मार्च को दी गई आख्या में उल्लिखित किया गया है कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टेसिंग का पालन होना संभव नहीं है। वहीं, कोविड-19 महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उक्त अनुमति आदेश पत्र हथकरघा मेला तुवन मैदान (आधा भाग मंदिर के मंच के साईडवाला भाग) की दी गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। गत दिवस बाबा सदनशाह के सालाना उर्स को सशर्त मंजूरी प्रदान की गई है। उर्स के आयोजक के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। इन आयोजनों को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापनबाजी की गई थी। इसके पश्चात जिला प्रशासन को इस आयोजन के संबंध में निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed