फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Craft and science festival student good performance

क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Craft and science festival student good performance
ललितपुर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में सिद्धि सागर एकेडमी में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रथम दिवस पर प्लें सेंटर से क्लास सेकेंड तक के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित की गई। शनिवार को कक्षा तीन एवं चार द्वारा क्राफ्ट प्रदर्शनी एवं कक्षा पांच से आठवीं तक के छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज (आइएएस) पहुंची। एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई। विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा आयोजित इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। उन्होंने सभी उपस्थित विद्यार्थियों , शिक्षिकाओं , अभिभावकों के साथ साथ स्कूल मैंनेजमैंट को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अभिभावकों का तांता लगा रहा। एक ओर जहाँ कक्षा तीन व चार के बेकार वस्तुओं से बने सुंदर सुंदर डेकोरेशन पीस सबको आकर्षित कर रहे थे,वहीं दूसरी ओर विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थी उपस्थित अभिभावकों को अपने मॉडल से संबन्धित तथ्य बताकर सबका दिल जीत रहे थे। प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर कुकर , सूर्यग्रहण ,चन्द्रग्रहण , ग्लोबल वार्मिग , प्रदूषण , वाटरफिल्टर , सोलर ऊर्जा से खेती, तरह-तरह के डस्टबिन , न्यूटन डिस्क , एसिड रेन , चन्द्रयान 2 , ज्वालामुखी , ग्रीन हाउस , विभिन्न संगीत वाद्ययन्त्र , पेरिस्कोप , पिन होल कैमरा आदि विज्ञान के विषयों से संबन्धित मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा अरोरा, जौली नामदेव , पूजा तिवारी ,आयुषी जैन , अखिलेश शर्मा , दीप्ति चौधरी , रीना साहू , कृतिका जैन , छाया नामदेव , पूजा सोनी , आस्था जैन आदि समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed