{"_id":"6431ac36b6aa8acbe900aa99","slug":"cows-should-be-given-quality-straw-and-fodder-lalitpur-news-c-11-1-71406-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोवंशों को गुणवत्तापरक दिया जाए भूसा व चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोवंशों को गुणवत्तापरक दिया जाए भूसा व चारा
विज्ञापन
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ग्राम भौंरसिल में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां संरक्षित गोवंशों को दिए जाने वाले भूसे-चारे पानी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनपद दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ब्लॉक जखौरा अंतर्गत भौंरसिल गांव में स्थित गोवंश वन्य विहार में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गोपूजन किया और गोवंश को गुड खिलाया। इसके बाद गोवंश के रखरखाव और प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उक्त गोशाला 51.06 एकड़ में बनी है। यहां पर 1177 गोवंश संरक्षित हैं, जिसमें 1046 गोवंशों की टैगिंग की गई है। 630 नर गोवंशों का बधियाकरण किया जा चुका है। गोवंशों की देखरेख के लिए 17 मजदूर और तीन गार्ड तैनात है। सहभागिता योजना अंतर्गत 226 गोवंश सुपुर्द किए गए हैं। गोबर की नीलामी से 78 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त होने की बात बताई।
उप मुख्यमंत्री पाठन ने गोवंशों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण कराने और पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता परक भूसा, चारा व पानी उपलब्ध रहने सहित बचे हुए गोवंशों की टैगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।