फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow dies in hut due to high tension line collapse

एचटी लाइन तार टपरा में गिरने से गाय जलकर मरी

Wed, 15 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
cow dies in hut due to high tension line collapse
तार टूट कर गिरने से जलती झोपड़ी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द में हाईटेंशन लाइन गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और झोपड़ी में बंधे मवेशियों की रस्सी काट कर उन्हें बाहर निकाला लेकिन हादसे में एक गाय की रस्सी न कटने से वह जलकर मर गई। झोपड़ी में रखा भूसा भी जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम मसौरा खुर्द निवासी देशराज कुशवाहा की हाईवे के किनारे झोपड़ी बनी हुई है। जिसमें मवेशियां बांधी जाती हैं और भूसा रखा जाता है। सोमवार की रात में झोपड़ी के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। इससे आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग आए। आग बुझाने का प्रयास किया और झोपड़ी में बंधी मवेशियों की रस्सी काटकर उन्हें बाहर निकाला। एक गाय की रस्सी नहीं कट पाई इससे वह जलकर मर गई। भूसा भी जल गया। फायर ब्रिगेड में मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मंगलवार को शहर कोतवाल व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed