{"_id":"600c80ca8ebc3e33865e3820","slug":"covid-vaccise-felt-health-worker-lalitpur-news-jhs186837062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन में छूटे 35 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन में छूटे 35 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण पर संशय
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन टीकाकरण में छूटे 35 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों के टीका पर संशय बना हुआ है। जिले में अब तक दो चरणों में टीकाकरण कराया गया। इस दौरान 382 स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण से छूट गए हैं। अब इनके टीकाकरण के संबंध में अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
जिले में 4080 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगने के लिए कोविन पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया है। वैक्सीन के लाभार्थी का चयन वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार किया गया है। अब तक 1100 स्वास्थ्य कर्मियों को दो चरणों में कोविड वैक्सीन लगने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें पहले चरण में 400 का लक्ष्य था। इसमें 225 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया था। पहले चरण में 59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 155 स्वास्थ्यकर्मी टीका से छूट गए हैं। वहीं दूसरे चरण में किए गए टीकाकरण में पहले चरण के छूटे कर्मियों का नाम नहीं आया और नए स्वास्थ्य कर्मियों को सूची में रखा गया। दूसरे चरण में भी 700 को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया। इनमें 473 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इसमें 67 प्रतिशत टीके लगे और 227 स्वास्थ्यकर्मी टीका करण से वंचित रह गए हैं। इस तरह से दोनों चरणों में 65 फीसदी को टीके लगे और 382 स्वास्थ्यकर्मी टीका करण से वंचित रह गए हैं। पहले चरण में वंचित लाभार्थियों का नाम दूसरे चरण के टीकाकरण में न आने से छूट लाभार्थियों के टीकाकरण पर संशय बन गया है। इस मामले में जिम्मेदार भी टीकाकरण की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
------
पहले चरण व दूसरे चरण में छूटे लाभार्थियों को मोकप राउंड में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तिथि अभी स्पष्ट नहीं है। शासन के निर्देश मिलते ही छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. डीके अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
किशोरी समेत दो कोरोना संक्रमित मिले
ललितपुर। शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 1438 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट में एक किशोरी समेत दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1438 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 593 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडीकल कालेज झांसी भेजे गए हैं। सात सैंपल ट्रूनॉट और एंटीजन किट से 838 सैंपल लिए। इनमें ट्रूनॉट व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में महरौनी निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी व 44 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है।
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3418 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3345 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 26 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1784 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह के अनुसार शनिवार को आई कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक किशारी समेत दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।