फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Covid L one hospital cheaking

कोविड एल - वन अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Covid L one hospital cheaking
कैप्सन - सीएचसी में बने कोविड़ एल वन का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी 4- मॉक ड्रिल का अव? - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। वैश्विक महामारी कोविड 19 के पूरे बुंदेलखंड में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार भी रोकोना से निपटने के लिए तैयारी में जुट गई हैं। इसके चलते प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी आईएएस प्रमोद कुमार उपाध्याय ने पॉच दिन में दूसरी बार सीएचसी तालबेहट में बनाए गए जनपद के सबसे बड़े कोविड एल वन चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मरीजों को लाने की पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी देखा। निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार 29 जून को जनपद के नोडल अधिकारी प्रमोद कुुमार उपाध्याय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में बनाए गए कोविड -19 एल- वन का निरीक्षण किया। मौके पर कई कमियां मिलने पर अधीनस्थों को फटकार लगाई थी। पॉच दिन बाद शुक्रवार को फिर से उन्होंने जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कोविड - 19 एल - वन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूरे बुंदेलखंड में कोविड़ - 19 के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे प्रशासन काफी परेशान है। प्रशासन कोरोना संक्रामित मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम मोहम्मद कमर, सीओ देवेन्द्र कुमार सिंह, डा. मुकेश दुबे, डा. नितिन कंसौरिया, डा. सूरज सहित कई अधीनस्थ विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed