फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid ke pirti kiya jagruk

कोविड के प्रति जागरुकता फैलाने को गांवों में पहुंचे कार्यकर्ता: गिरीश चंद्र

Fri, 28 May 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
covid ke pirti kiya jagruk
ललितपुर। आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कोविड के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी का प्रसार रोका जा सके। वह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को गेहूूं विक्रय में आ रही कठिनाईयों को भी दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रही है। इसे ध्यान में रखकर गांवों को पहले चिह्नित कर लिया जाए, उसके पश्चात चिह्नित गांवों में पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणजनों में कोविड के प्रति जागरुकता फैलाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने एवं संचालन जिला महामंत्री महेश भैया ने किया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जगदीश सिंह लोधी, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला पंचायत सदस्य कैलाश निरंजन, दीपक जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद घनश्याम साहू, ध्रुव सिंह सिसौदिया, संदीप सिंह बुंदेला, राजेश लिटौरिया, रुपेश साहू, स्वरुप सिंह चौहान, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी ,अनुज शर्मा, अजय जैन, शशि शेखर पाण्डेय, डा. तेजस्व श्रीवास्तव, विजय लोधी कुआंतला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed