फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Could not deliver water, definitely scattered stones on the road

Lalitpur News: पानी पहुंचा नहीं पाए, सड़क पर जरूर बिखेर दिया रोड़ा

Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Could not deliver water, definitely scattered stones on the road
ललितपुर-डोंगराखुर्द-बानपुर। घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें वर्षों पहले खोद दी गईं, लेकिन अब तक न उनकी मरम्मत कराई गई और न ही पेयजल पहुंचा। इससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में इसमें और इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्रामीण इलाकों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर जल नल की कार्ययोजना तैयार की गई। कुल 15 पाइप पेयजल योजनाओं को वर्ष 2020 के नवंबर व दिसंबर में शुरू किया गया। लेकिन, करीब साढ़े चार साल बाद भी ये योजनाएं पूर्ण नहीं हो पाईं। इन योजनाओं से 556 गांवों के 1.67 लाख परिवारों को लाभ मिलना था। अब तक 499 गांवों में ही पानी की सप्लाई शुरू हो सकी है, जिसमें 1.66 लाख परिवारों को नल का कनेक्शन दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार 1447 परिवारों को कनेक्शन देना अब भी बाकी है। इन पाइप पेयजल योजनाओं से सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों को हुआ है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत मानक के अनुरूप न होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, वहां बरसात में दलदल हो गया है। इससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। 36 गांव ऐसे हैं, जिनके सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ये योजनाएं हैं अधूरी

योजना का नाम - जल स्रोत- लागत करोड़ में - कुल लाभान्वित परिवार - कुल गांव - पेयजल आपूर्ति वाले गांव
कचनौंदाकलां- कचनौंदा बांध - 179 - 22343 - 59 - 57

धौर्रा-बालाबेहट- बेतवा नदी - 347.99 - 9903 - 59 - 56
जाखलौन-बिरधा- बेतवा नदी - 343.27 - 17767 - 67 - 55

कड़ेसरा कला- बेतवा नदी - 343.27 - 14561 - 22 - 21

बिल्ला मोगान - भौंरट बांध - 68.61 - 8735 - 23 - 00

गौना नाराहट - जामनी बांध - 215.49 - 12897 - 54 - 41

चंदावली - भावनी बांध - 29.53 - 6450 - 16 - 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed