फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona virus entered into village

शहर छोड़ गांव में घुसा कोरोना वायरस

Sun, 28 Jun 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona virus entered into village
corona - फोटो : corona
ललितपुर। जिले में कोराना वायरस शहर को छोड़ते हुए गांव में पहुंच गया है। तालबेहट के ग्राम तेरई में आए मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को कोरोना हो जाने और मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो जाने के बाद अब प्रशासन सतर्क हो गया है। अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में थर्मल स्क्रीनिंग से जांच होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा है। जिले को भी कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। शुुरुआत में नदीपुरा मोहल्ले के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद नेहरू नगर में एक महिला इससे संक्रमित हो गई थी। हालांकि, अब वह ठीक हो चुकी है। इसके बाद शहर में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है लेकिन, कोरोना वायरस का संक्रमण गांव में फैलने लगा है। इसकी वजह बाहर से आ रहे लोग हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश टीकमगढ़ निवासी एक व्यक्ति ग्राम मड़ावरा में क्वारंटीन था, जो पॉजिटिव पाया गया था। इसके पश्चात तालबेहट तहसील अंतर्गत ग्राम तेरई में मध्य प्रदेश से आए व्यक्ति को कोरोना हो गया था। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम छिल्ला भी एक व्यक्ति को कोरोना हो गया और वह बच नहीं सका। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में इस महामारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 28 जून तक कुल 4972 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इसमें से 4236 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जांच में 4231 निगेटिव व 7 पॉजिटिव हैं। वर्तमान में 736 जांचें अभी लंबित हैं।

ग्राम पंचायतों में बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जिन्हें निगरानी समिति के माध्यम से आशा को उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लोगों की जांच की जा सकेगी।
डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed