{"_id":"5fd3cc3a8ebc3e40fe0c5029","slug":"corona-violation-by-shopskeepers-lalitpur-news-jhs183257440","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां
विज्ञापन
बिन माक्स लगाएं कपड़े की खरीदारी करता युवक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर/महरौनी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग जागरूक नहीं हो रहे। जगह-जगह कोविड-19 की गाइडलाइन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। बाजारों में न तो दुकानदार गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और न ही उपभोक्ता। शादी समारोहों और दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
कोविड 19 का खतरा अभी टला नहीं है। अभी भी केस निकल रहे हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह के लिए 100 लोगों की अनुमति है लेकिन लोग गाइडलाइन को दरकिनार कर पहले की तरह धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
शादी के अवसर पर खरीदारी के लिए भी जो लोग बाजार पहुंच रहे हैं, कोविड-19 के शासनादेश का पालन करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा पा रहे हैं। लोग बिना मास्क के ही एक दूसरे के करीब खड़े होकर खरीदारी कर रहे हैं। शुरुआती दौर में नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन ने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अभियान चलाया था लेकिन अब अभियान भी सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन
--------
कोविड 19 के शुरुआत में तो सभी मास्क लगाकर घरों से निकलते थे लेकिन अब लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। अनंत सिंह।
-------
संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। लेकिन अब लोग सिर्फ चेकिंग होते देख मास्क लगाते हैं । विक्रम, प्रधान सौजना।
-------
बिना मास्क लगाए लोग बाजारों में भीड़ में पहुंच रहे हैं। शादी समारोह में लोग पहुंच कर भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। शिवा सिंह तोमर , मंडल उपाध्यक्ष भाजपा।
----------------
नियमों की अनदेखी को लेकर जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया। जिले में कहीं भी अगर लोग शिथिलता बरत रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
ए दिनेश कुमार, जिलाधिकारी।

बिना माक्स लगाएं एक साथ खड़े लोग- फोटो : LALITPUR