फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccination, negligence

कोरोना बढ़ने के बाद भी वैक्सीन लगवाने में कम रूचि दिखा रहे लोग

Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, negligence
सूना पड़ा टीकाकरण शिविर । - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सर्दी का मौसम शुरूआत होते ही कोरोना संक्रमण का प्रकोप शुरू हो गया है। यहां पर एक सप्ताह में पांच व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद भी लोग टीकाकरण को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे हैं। यहां पर दिन भर में महज 50 लोगों ने ही वैक्सीनेशन कराया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अमला तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है। ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए तीन प्लांट स्थापित किए गए हैं। सीएससी पर 50-50 बेड के कोविड वार्ड तैयार किए हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लगातार संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। संक्रमण से बचाव में सर्वाधिक कारगर टीकाकरण को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन लोग अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं, जहां शुरूआती दौर में कोविड टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां रहीं, जिन्हें चिकित्सकों, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों द्वारा जागरूक कर दूर किया गया। वैक्सीन लगने के बाद फायदा मिलने पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब कोरोना की गति धीमी होने पर लोग वैक्सीन को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे हैं। जहां पहले एक दिन में छह से आठ हजार लोग वैक्सीन लगवा रहे थे। अब लोगों की संख्या घट गई है। स्थिति यह है कि कई सेंटरों पर दिन भर में 50 टीका तक नहीं लगते हैं। लोग न आने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बैठे रहते हैं। शाम को समय होने पर वापस हो जाते हैं। रविवार को रैन बसेरा स्थित टीकाकरण सेंटर सूना नजर आया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी उदास बैठे नजर आए। दोपहर तीन बजे तक महज 50 टीका ही लगा पाए।
1630 सैंपलों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित
ललितपुर। जनपद में बीते दिन तीन संक्रमित मिलने के बाद रविवार को लिए गए सैंपल की जांच एक भी पॉजिटिव न मिलने से राहत रही। यहां पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1630 व्यक्तियों के सैंपल लिए, इनकी जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

बीते दिन एक साथ तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। रविवार को कोविड जांच टीम ने 1630 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 753 और एंटीजन किट से 877 सैंपल शामिल हैं। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी जांच के लिए भेजे गए हैं। वर्तमान में पांच मरीज एक्टिव है। बीते दिनों जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 1792 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed