फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccination campaign

टीकाकरण के लिए घर के पास होगा केंद्र, चुनावी तर्ज पर भेजी जाएगी बुलावा पर्ची

Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination campaign
ललितपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के उद्देश्य से घर के पास ही केंद्र बनाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए लोगों को चुनावी तर्ज पर बुलावा पर्ची भेजी जाएगी। इसमें तिथि और स्थान का विवरण होगा। इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने जल्द ही माइक्रोप्लान बना कर एमओआईसी को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहनप्रसाद के निर्देश पर टीकाकरण में गति देने के लिए घर के करीब सत्र लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकासखंड व शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिन्हें क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा कि एक माह में टीमें सभी जगह पहुंच जाएं।
विज्ञापन

कार्ययोजना में प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियां व स्थान पूर्व से ही घोषित होंगी। वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें पंचायत घर, विद्यालय भवन या अन्य परिसर का उपयोग होगा। इसके अलावा अस्पतालों/ आरोग्य व स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य भवनों पर स्थित टीकाकरण केद्रों के माध्यम से टीका लगाया जाएगा। यह सुविधा जुलाई माह से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व ग्राम में गठित होगी मोबलाइजेशन टीम
क्लस्टर में टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर राजस्व ग्राम में मोबलाइजेशन टीम बनेगी, जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा-आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल/ महिला मंगल दल के सदस्य शामिल होंगे। यह टीकाकरण को लेकर बनी संशय की स्थिति को दूर करेंगे और टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed