{"_id":"60984c2a8ebc3ed98a425669","slug":"corona-threat-wheat-centra-lalitpur-news-jhs194652853","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गेहूं खरीद पर लगा कोरोना का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गेहूं खरीद पर लगा कोरोना का ग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में गेहूं की चल रही खरीद पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। इससे खरीद पर बुरा असर पड़ रहा है। इस समय चार केंद्र प्रभारी संक्रमित हैं, जिससे तीन केंद्रों पर खरीद पूरी तरह ठप हो गई है। अन्य एक केंद्र पर प्रभारी बदला जा रहा है।
इस समय जनपद में 61 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है लेकिन कोरोना के फैल रहे संक्रमण के कारण खरीद को गति नहीं मिल पा रही है। खरीद में लगे कर्मचारी एक के बाद एक संक्रमित होते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले जिला खरीद प्रभारी इसकी चपेट में आ गए थे। इसके अलावा केंद्र प्रभारियों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है।
पीसीएफ का बार, विपणन केंद्र का बांसी, एफसीआई का अमरपुर मंडी और लागौन का केंद्र प्रभारी संक्रमित हो गया है। इससे तीन केंद्रों पर गेहूं खरीद पूरी तरह ठप हो गई है। इन केंद्रों पर अन्य कोई कर्मी प्रभारी बनने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, विपणन विभाग के बांसी केंद्र पर खरीद जारी रखने के लिए प्रभारी को बदला जा रहा है। इस स्थिति में किसानों को भी अपनी उपज बेचने में कठिनाई आ रही है। एक अप्रैल से अभी तक 5813 किसानों ने अपनी उपज क्रय केंद्रों पर बेची है, जबकि जिले में एक लाख से अधिक किसान खेती करते हैं।
विज्ञापन
------
17 तक बंद रहेगी गल्ला मंडी
कोरोना संक्रमण के भय से गल्ला मंडी खुल नहीं पा रही है। यहां व्यापारियों को मंडी खुलने पर सोशल डिस्टेंस का खतरा मंडरा रहा है। इससे कोई भी व्यापारी दुकान खोलने के लिए तैयार नहीं है। गल्ला व्यापार मंडल ने 17 मई तक मंडी रखने का निर्णय लिया है। गल्ला मंडी बंद हुए एक महीना होने जा रहा है, इससे किसानों के पास क्रय केंद्र के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक अनौरा का कहना है कि गल्ला मंडी खोलने के संबंध में डीडी मंडी परिषद से सोमवार को वार्ता होने की उम्मीद है। यदि वह व्यापारियों की सुरक्षा का ठोस आश्वासन देते हैं तो मंडी खोलने पर विचार किया जाएगा।
-----
इतनी हो चुकी खरीद
जिले के 61 केंद्रों पर 31992.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें खाद्य विभाग ने 4985.85 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 25743.15 मीट्रिक टन और भारतीय खाद्य निगम ने 1263.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है।
------
चार केंद्र प्रभारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिला खरीद प्रभारी दूरभाष के माध्यम से खरीद की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार से फील्ड में लौटने की संभावना है।
- राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी