{"_id":"6078a4008ebc3ed83026da3e","slug":"corona-threat-pathankot-express-delaid-lalitpur-news-jhs193229180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: शुरू नहीं हो सका पठानकोट एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा: शुरू नहीं हो सका पठानकोट एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन
train 2.jpg
- फोटो : train 2.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण रेलवे द्वारा पठानकोट एक्सप्रेस के फिर से संचालन शुरू करने के निर्णय को बदल दिया गया है। रेलवे द्वारा 13 अप्रैल से पठानकोट एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उक्त ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। कोरोना संक्रमण का प्रभाव नई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। रेलवे धीरे-धीरे बंद हो चुकी ट्रेनों के संचालन की तैयारी में ही जुटा था कि बीते सप्ताह में कोरोना की रफ्तार ने फिर से रेलवे को नई ट्रेनों के संचालन के बारे में फिर से सोचने पर विवश कर दिया। रेलवे द्वारा 01058 एवं 01057 अमृतसर एक्सप्रेस(पठानकोट) विशेष ट्रेन को फिर से शुरू करने की तैयारी की थी और यह मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन 01057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस को 10 अप्रैल से और अमृतसर से मुंबई जाने वाली 01058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को 13 अप्रैल से शुरू करने का टाइम टेबिल जारी कर दिया था, लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने उक्त ट्रेन के संचालन पर फिर से ब्रेक लगा दिए है और रेलवे द्वारा उक्त ट्रेन के संचालन का निर्णय फिलहाल टाल दिया है, जिसके चलते अब अन्य नई चलने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी संकट बना हुआ है। हालांकि, अभी तक रेलवे द्वारा पिछले वर्ष शुरू की गई अधिकांश ट्रेनों को कोविड-19 विशेष ट्रेन के रूप में ही संचालित किया जा रहा है।
-
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए टाइम टेबिल आया था, जिसका ठहराव ललितपुर स्टेशन पर भी था, लेकिन अभी यह ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।
जीडी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
-
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए टाइम टेबिल आया था, जिसका ठहराव ललितपुर स्टेशन पर भी था, लेकिन अभी यह ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।
जीडी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक, ललितपुर।