फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona threat, merchant closed their shop

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख खुद कारोबार बंद कर रहे कारोबारी

Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona threat, merchant closed their shop
covid 19.jpeg - फोटो : covid 19.jpeg
ललितपुर। जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में कारोबारी खुद आगे आए हैं। उन्होंने कुछ दिन के लिए अपने कारोबार बंद कर दिए हैं। कई नागरिक उनके इस कदम को सराह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। हाल ही में कुछ लोगों की इसके चपेट में आने से मौत हो गई। इसे लेकर लोगों में चिंता है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इसी तरह की टिप्पणी की थी, लेकिन सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। कुछ कारोबारियों ने स्वयं प्रेरित होकर अपने कारोबार को फिलहाल बंद कर दिया है। इनमें शहर के अजय जनरल स्टोर के संचालक अजय जैन, पारस मोबाइल सदर कांटा के संचालक गौरव जैन, सिंघई इंटरप्राइजेज के संचालक शैलेंद्र सिंघई, वर्धमान पापड़ के संचालक देवेंद्र जैन, सुमित अग्रवाल, वैभव ट्रेडर्स के संचालक वैभव चौधरी, सहेली किड्स वियर के संचालक सौरभ जैन व गुरुकृपा बेकरी के संचालक अनुपम जैन का नाम शामिल है। कारोबार बंद करने से बाजार में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। उधर, व्यापारियों का कहना है कि कारोबार बंद होने से फैल रहे संक्रमण से वह स्वयं बचे रहेंगे, साथ ही अन्य लोगों को भी संक्रमित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed