{"_id":"60da1e828ebc3ec76f33de71","slug":"corona-third-wave-negligence-lalitpur-news-jhs1982327145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ लापरवाही, तो ऐसे कैसे बचेंगे कोरोना की तीसरी लहर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ लापरवाही, तो ऐसे कैसे बचेंगे कोरोना की तीसरी लहर से
विज्ञापन
ललितपुर। बाजारों की भीड़ को देखकर लगता है कि शायद लोग कोरोना वायरस को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं। सोमवार को पूरे शहर में भीड़भाड़ नजर आई। अधिकांश तो बिना मास्क पहने बाजार पहुंच गए। अब ऐसे में तीसरी लहर से कैसे बचेंगे, यह बड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
दूसरी लहर में बढ़े संक्रमण से तो लोगों ने सबक नहीं लिया, अब जब तीसरी लहर की चेतावनी दी जा रही तो लोग और भी लापरवाह नजर आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। शहर में रोजाना उमड़ रही भीड़ कोरोना से बचाव के लिए किसी भी नियम का पालन नहीं कर रही। दो दिन बाद सोमवार की सुबह से ही बाजार में इतनी भारी भीड़ थी कि जाम के हालात बने रहे। घंटाघर से लेकर पूरे बाजार व तंग गलियों की दुकानों में बेखौफ लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी करते नजर आए। इतना ही नहीं, दुकानदार भी खुद इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
पुलिस नहीं काट रही चालान
समय के साथ ही पुलिस भी पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है। लॉकडाउन के समय सजग दिखने वाली पुलिस अब खुद बेपरवाह दिखती है। कहीं भी न तो पुलिस चेकिंग कर रही और न ही चालान काटे जा रहे। अधिकारियों के समीक्षा न करने के चलते पुलिस वाले लापरवाही बने हुए हैं। पुलिस के सामने लोग नियम कानून का उल्लंघन करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
केके सिंह, एसडीएम सदर